रोहित की गैर-मौजूदगी में गिल को ऑस्ट्रेलिया में ओपनिंग नहीं करनी चाहिए: अनिल कुंबले
पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में शुभमन गिल को ओपनिंग नहीं करनी चाहिए। बकौल कुंबले, यशस्वी जायसवाल व केएल राहुल को ओपन और गिल को नंबर-3 पर बैटिंग करनी चाहिए। दरअसल, खबरें हैं कि रोहित टूर्नामेंट के पहले मैच में अनुपस्थित रह सकते हैं।