रोहित के बाद हार्दिक ने भी जॉनी बेयरस्टो के लिए गाया गाना, फैन्स ने किया रिऐक्ट
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने उनके टीममेट जॉनी बेयरस्टो के लिए एक गाना गया जिसका वीडियो सामने आया है। वह गाते हैं, "जॉनी, जॉनी, जॉनी...तेरी मेरी कहानी।" इसपर फैन्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा, "समझ नहीं आया पर सुनकर अच्छा लगा।" गौरतलब है कि इससे पहले रोहित शर्मा ने भी बेयरस्टो के लिए गाना गाया था।