रोहित को बल्लेबाज़ी के लिए नंबर 6 पर उतरना चाहिए: गाबा टेस्ट को लेकर हरभजन सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के गाबा टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्लेबाज़ी क्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। हरभजन ने कहा, "मुझे लगता है रोहित अभी शानदार फॉर्म में नहीं हैं, तो आप उन्हें बल्लेबाज़ी के लिए ऊपरी क्रम में क्यों भेजेंगे?" बकौल हरभजन, रोहित को मध्यक्रम में (नंबर-6 पर) बल्लेबाज़ी करनी चाहिए।