रोहित के संबोधन के दौरान महाराष्ट्र विधान भवन में लगे 'इंडिया का राजा- रोहित शर्मा' के नारे
महाराष्ट्र विधान भवन में शुक्रवार को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के संबोधन के दौरान 'इंडिया का राजा- रोहित शर्मा' के नारे लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान रोहित के साथ टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भी विधान भवन में मौजूद थे।