रोहित के सामने 'मुंबई चा राजा' के नारे लगा रहे थे फैन्स; क्यों उन्होंने ऐसा करने से किया मना?
भारतीय वनडे कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह 'मुंबई चा राजा' के नारे लगा रहे फैन्स को ऐसा करने से मना कर रहे हैं। दरअसल, रोहित एक गणपति पंडाल में पूजा करने पहुंचे थे और फैन्स के नारे लगाने पर उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें ऐसा करने से रोका। सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी तारीफ की है।