रोहित-कोहली के क्रिकेट से संन्यास लेने तक गिल खुद को स्थापित कर लेंगे: विक्रम राठौड़
भारतीय टीम के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने कहा है कि जब तक कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज़ विराट कोहली सभी फॉर्मेट से संन्यास लेंगे तब तक शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी खुद को स्थापित कर लेंगे। उन्होंने कहा, "वनडे में हमारे पास श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी ज़िम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।’'