रोहित ने 'X' पर बदली प्रोफाइल फोटो, लगाई बारबाडोस के मैदान में 'तिरंगा गाड़ने' की तस्वीर
टी20 विश्व कप 2024 के विजेता भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 'X' पर प्रोफाइल फोटो बदल ली है। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबला जीतने के बाद बारबाडोस के मैदान में 'तिरंगा गाड़ने' की तस्वीर को अपनी प्रोफाइल फोटो बनाई है। गौरतलब है, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने रोहित के बारबाडोस में तिरंगा गाड़ने की भविष्यवाणी की थी।