रोहित ने अपनी शर्तों पर क्रिकेट से संन्यास लेने का अधिकार हासिल किया है: क्लार्क
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने कहा है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी शर्तों पर क्रिकेट से संन्यास लेने का अधिकार हासिल किया है। क्लार्क ने कहा, "जब आप कप्तान होते हैं तो आपको थोड़ी अधिक छूट भी मिलती है। मुझे निश्चित रूप से नहीं लगता कि रोहित को सिडनी टेस्ट से टीम से बाहर किया जाएगा।"