रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर पूरे किए 10,000 वनडे रन, ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज़ बने
वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 10,000 वनडे रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह आंकड़ा 202 पारियों में हासिल कर सचिन तेंदुलकर का 214 पारियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित बतौर ओपनर 10,000 रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज़ हैं और उनसे पहले क्रिस गेल, सनथ जयसूर्या और सचिन तेंदुलकर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।