रोहित ने नेट बॉलर से मज़ाक में कहा- आप यॉर्कर से मेरा पैर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी-2025 से पहले दुबई में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें गेंदबाज़ी करने वाले नेट बॉलर से बातचीत की जिसका वीडियो सामने आया है। रोहित ने मज़ाक में बॉलर से कहा, "आप इनस्विंग यॉर्कर से मेरा पैर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।" रोहित ने ट्रेनिंग में मदद करने के लिए नेट बॉलर को धन्यवाद कहा।

Load More