पंत के साथ वेकेशन पर क्यों नहीं जाना चाहते रोहित शर्मा? बताई वजह
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह ऋषभ पंत के साथ वेकेशन पर नहीं जाना चाहते क्योंकि पंत बिना पूछे दूसरों की थाली से खा लेते हैं। उन्होंने कहा "हमलोग सालभर साथ ही घूमते हैं...वेकेशन पर इसको लेकर नहीं जाना चाहूंगा।" रोहित ने कहा, "वह स्वीट है...लेकिन मेसी भी है।" रोहित ने पंत से माफी भी मांगी।