रोहित ने महाराष्ट्र विधानसभा में सूर्यकुमार को T20 विश्व कप फाइनल के कैच को लेकर किया ट्रोल
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल के कैच को लेकर ट्रोल किया। रोहित ने मज़ाक में कहा, "सूर्या ने कैच पकड़ने के बाद मुझसे कहा कि गेंद उसके हाथ में आकर बैठ गई। अच्छा हुआ कि बैठ गई नहीं तो आगे मैं उसे बिठा देता।"