रोहित बने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर 15,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय
भारत की वनडे व टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15,000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इससे पहले बतौर ओपनर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 332 मैचों में 16,119 रन और सचिन तेंदुलकर ने 346 मैचों में 15,335 रन बनाए थे।