रोहित-विराट को 2027 वनडे विश्व कप जीतने के बाद संन्यास के बारे में सोचना चाहिए: योगराज
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने कहा है कि कप्तान रोहित शर्मा के वनडे फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेने के फैसले से वह खुश हैं। उन्होंने कहा, "रोहित और विराट कोहली को कोई रिटायर नहीं कर सकता...उन्हें 2027 वनडे विश्व कप जीतने के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोचना चाहिए। मैंने पहले भी कहा था कि (चैंपियंस ट्रॉफी-2025 में) भारत जीतेगा।"