रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' के सेट से वीडियो किया शेयर, गंजे शख्स के अवतार में दिखे अक्षय कुमार
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने फिल्म 'गोलमाल-5' के सेट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें 'गोलमाल' फिल्म के पहले पार्ट में मुख्य भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों की वापसी दिख रही है। फिल्म में सरप्राइज़ फैक्टर के तौर पर अभिनेता अक्षय कुमार भी नज़र आने वाले हैं। शेयर किए गए वीडियो में अक्षय एक गंजे शख्स के अवतार में दिखे।