रोहित शर्मा, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह ने पास किया ब्रोंको टेस्ट: रिपोर्ट्स
बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में भारतीय क्रिकेटर्स का फिटनेस टेस्ट हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा, टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने ब्रोंको टेस्ट पास कर लिया है। शुभमन गिल के लिए ये फिटनेस टेस्ट महत्वपूर्ण था क्योंकि उन्हें बुखार के कारण दलीप ट्रॉफी से हटना पड़ा था।