रोहित शर्मा इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप जीतना डिज़र्व करते हैं: मोहम्मद हफीज़
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज़ ने टी20 विश्व कप-2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92(41) रनों की पारी खेलने के लिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रोहित इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो विश्व कप जीतना डिज़र्व करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि रोहित ने अपने अंदर सेल्फलेस अप्रोच लाकर खुद को निखारा है।