रोहित शर्मा और विराट कोहली का इंग्लैंड के खिलाफ T20I क्रिकेट में क्या है रिकॉर्ड?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20I में इंग्लैंड के खिलाफ 14 पारियों में 34.16 के औसत और 138.98 के स्ट्राइक रेट से 410 रन बनाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1 टी20I शतक भी जड़ा है। विराट कोहली ने टी20I में इंग्लैंड के खिलाफ 20 पारियों में 39.93 के औसत और 135.66 के स्ट्राइक रेट से 639 रन बनाए हैं।