रोहित शर्मा को 2027 में वनडे विश्व कप नहीं खेलना चाहिए: श्रीकांत
पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा है, "रोहित शर्मा को 2027 का वनडे विश्व कप नहीं खेलना चाहिए।" श्रीकांत ने रोहित की फिटनेस को लेकर कहा, "अभी रोहित 37 वर्ष के हैं और 2027 तक वह 40 वर्ष के हो जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका में वह मैदान में बेहोश हो सकते हैं।"