रोहित शर्मा को बैटिंग के लिए आने से पहले एक्सरसाइज़ करनी चाहिए: सुनील गावस्कर
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि रोहित शर्मा को बैटिंग के लिए आने से पहले एक्सरसाइज़ करनी चाहिए क्योंकि उनका फुटवर्क जैसा होना चाहिए वैसा नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा, "पैर चलाने के मामले में वह हमेशा धीमी शुरुआत करते हैं। उम्र बढ़ने के साथ यह चीज़ बढ़ती है।" शर्मा ने ऐडिलेड टेस्ट में 9-रन बनाए हैं।