रोहित शर्मा के बाहर जाने के बाद सिडनी टेस्ट के लिए कैसा हो सकता है भारत का प्लेइंग XI?
रोहित शर्मा ने कथित तौर पर सिडनी टेस्ट से बाहर रहने का फैसला किया है जिसके बाद जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित की जगह शुभमन गिल लेगें और तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे। विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज प्लेइंग XI में बरकरार रहेंगे।