रोहित शर्मा खेल सकते हैं श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज़: रिपोर्ट
'क्रिकबज़' की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज़ में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा खेल सकते हैं। गौरतलब है, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों से वनडे सीरीज़ में खेलने की अपील की थी जिसके बाद यह खबर आई है। भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज़ 2-7 अगस्त तक खेला जाएगी।