क्यों रोहित शर्मा ने अपनी करोड़ों की नई कार का नंबर '3015' चुना?
टी20 विश्व कप-2024 विजेता टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी ₹4.57 करोड़ की नई लेम्बोर्गिनी ऊरस का नंबर प्लेट '3015' चुना है। उनकी बेटी का जन्म 30 दिसंबर-2018 को जबकि बेटे का जन्म 15 नवंबर-2024 को हुआ था। गौरतलब है, 30 व 15 को जोड़ने पर 45 होता है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित का जर्सी नंबर है।