रोहित शर्मा ने एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज़ कैच, वीडियो हुआ वायरल
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को ग्रीन पार्क (कानपुर) में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन शॉर्ट कवर पर फील्डिंग करते हुए एक हाथ से हैरतअंगेज़ कैच पकड़ा। उन्होंने यह कैच पकड़कर लिटन दास को आउट किया। बीसीसीआई ने इस कैच का वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।