रोहित शर्मा ने ऑफ स्पिनर के तौर पर की थी क्रिकेट की शुरुआत, जानें कैसे बनें बल्लेबाज़
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऑफ-स्पिनर के रूप में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी और वह थोड़ी बहुत बल्लेबाज़ी कर लेते थे। रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाज़ी क्षमता को पहचाना व उनसे पारी की शुरुआत करवाई। रोहित ने स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में ओपनर के तौर पर डेब्यू करते हुए शतक बनाया था।