रोहित शर्मा ने की रणजी ट्रॉफी खेलने की पुष्टि

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि की है कि वह रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड में खेलेंगे। रोहित 23 जनवरी से शुरू होने वाले जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में मुंबई की ओर से खेलेंगे। गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने आखिरी बार रणजी ट्रॉफी मैच 2015 में खेला था।

Load More