रोहित शर्मा ने कार में डेंट लगने पर भाई को डांटा, वीडियो हुआ वायरल
रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कार में डेंट लगने पर अपने भाई विशाल शर्मा को डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) के बाहर के वीडियो में रोहित डेंट की ओर इशारा करते दिखे और विशाल से पूछा, "ये क्या हैं? तुमने किया?" विशाल ने बताया कि कार रिवर्स करते समय ऐसा हुआ।