रोहित शर्मा ने जॉनी बेयरस्टो के लिए गाया गाना, मुंबई इंडियंस ने शेयर किया वीडियो
मुंबई इंडियंस (एमआई) के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने आईपीएल-2025 के एलिमिनेटर से पहले अभ्यास सत्र के दौरान अपने नए टीममेट जॉनी बेयरस्टो के लिए सिंगर पोस्ट मेलोन का गाना 'सर्कल्स' गाया। एमआई ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है। रोहित इस गाने के लिरिक्स में बेयरस्टो का नाम जोड़ते हुए उनके साथ मज़ाक करते नज़र आ रहे हैं।