भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी टेस्ट कैप की तस्वीर शेयर कर लिखा, “टेस्ट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही। वर्षों के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रिया।" 38-वर्षीय रोहित ने 67 टेस्ट में 4301 रन बनाए हैं।