रोहित शर्मा ने मुंबई में होने वाली T20 विश्व कप विक्ट्री परेड के लिए फैन्स को दिया निमंत्रण
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 की जीत के जश्न में मुंबई में आयोजित होने वाली विक्ट्री परेड के लिए फैन्स को खुला निमंत्रण दिया है। रोहित ने X पर लिखा, "भारत...हम आपके साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं...4 जुलाई को शाम 5 बजे मरीन ड्राइव से वानखेड़े तक जीत का जश्न मनाने आएं।"