रोहित शर्मा बस से गिरे, विराट कोहली का रिऐक्शन हुआ वायरल
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI मैच के बाद होटल लौटने के दौरान रोहित शर्मा बस से उतरते हुए गिर गए जिसका वीडियो सामने आया है। बस से उतरने के दौरान रोहित का पैर सीढ़ी पर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला। पहले ही उतर चुके विराट कोहली तुरंत पीछे की ओर देखते नज़र आए।