रोहित शर्मा मेरे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर हैं, वह बीस्ट हैं: हॉलीवुड ऐक्टर ह्यू जैकमैन
हॉलीवुड ऐक्टर ह्यू जैकमैन ने कहा है कि रोहित शर्मा उनके पसंदीदा भारतीय क्रिकेटर हैं। 'मार्वल इंडिया' के यूट्यूब शॉर्ट्स चैनल पर पोस्ट किए गए एक इंटरव्यू में जैकमैन ने कहा कि वह क्रिकेट को लेकर बेहद जुनूनी हैं। उन्होंने रोहित की तारीफ कर कहा, "वह विश्व कप जीतकर घर ले गए...मुझे खुशी है। ईमानदारी से कहूं...तो वह बीस्ट हैं!"