रोहित शर्मा से फैन ने पूछा, 'आईपीएल में कौनसी टीम से खेलेंगे'; उनका जवाब हुआ वायरल
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक फैन ने पूछा कि वह अगले आईपीएल में किस टीम से खेलेंगे जिस पर रोहित का जवाब वायरल हो गया है। रोहित ने स्टैंड में मौजूद फैन की ओर देखते हुए कहा, "किधर चाहिए बोल।" इस पर फैन ने कहा, "भाई, आरसीबी में आ जाओ। लव यू भाई।"