रोहित शर्मा सुपरस्टार हैं, वह व्यक्ति से पहले टीम को प्राथमिकता देते हैं: फरहान अख्तर
ऐक्टर फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की प्रशंसा करते हुए लिखा है, "आप सुपरस्टार हैं...मैं आपको दुनिया को यह दिखाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं कि आप व्यक्ति से पहले टीम को प्राथमिकता देते हैं।" फरहान ने लिखा, "यह करना मुश्किल काम है और केवल सबसे मज़बूत दिमाग और दिल ही इसे कर सकता है।"