रोहित से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं, वह विराट की तरह उछल-कूद नहीं करते: कपिल देव
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एक इंटरव्यू के दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर कहा है, "रोहित से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं है वह विराट कोहली की तरह उछल-कूद नहीं करते हैं।" उन्होंने कहा, "कई बड़े खिलाड़ी अपने लिए ही कप्तानी करते हैं लेकिन रोहित पूरी टीम को साथ लेकर चलते हैं।"