रिहैब के दौरान रोज़ भारतीय टीम की जर्सी देखता था: मोहम्मद शमी

भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने कहा है, "एक क्रिकेटर के लिए खेलना ही सबकुछ है, इसके बिना ज़िंदगी अधूरी लगती है। रिहैब के दौरान मैं रोज़ भारतीय टीम की जर्सी को देखता था।" रिपोर्ट्स हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी से शमी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। शमी वनडे विश्व कप 2023 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं।

Load More