राहुल की नागरिकता को लेकर इलाहाबाद एचसी में याचिका की स्थिति बताए केंद्र: दिल्ली एचसी
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता के संबंध में दायर याचिका की जांच कर उसकी स्थिति बताए। दरअसल, पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिक होने का आरोप लगाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।