राहुल के नामकरण पर इंदिरा गांधी से क्यों नाराज़ हुई थीं सोनिया गांधी? किताब में बताया
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि बेटे राहुल गांधी के नामकरण समारोह की तैयारियों में शामिल नहीं किए जाने पर वह इंदिरा गांधी से नाराज़ हो गई थीं। इंदिरा अपनी सचिव को इंतज़ाम और राहुल के कपड़ों पर निर्देश दे रही थीं। सोनिया की नाराज़गी जानकर इंदिरा ने माफी मांगी और प्यार से उनका गाल चूम लिया था।