राहुल के बयान के विरोध में गुजरात में बजरंग दल ने कांग्रेस मुख्यालय पर लगाए पोस्टर
लोकसभा में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटे हिंसा करते हैं' वाले बयान के विरोध में गुजरात में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर वहां पोस्टर लगाए। वहीं, विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने वहां पहले से लगे बोर्ड में राहुल गांधी की तस्वीर पर कालिख भी पोत दी।