राहुल गांधी 5 पीएम की गोद में खेले लेकिन खुद पीएम की कुर्सी को लात मार दी: पप्पू यादव
पूर्णिया (बिहार) के सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के धरने में शामिल होेकर उनका सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल पांच प्रधानमंत्रियों की गोद में बड़े हुए लेकिन खुद उन्होंने पीएम की कुर्सी को लात मार दी और वह लालच की राजनीति नहीं करते हैं।