राहुल गांधी आदेश दें तो बीजेपी के सारे दफ्तर तोड़ देंगे, झारखंड के मंत्री ने दी खुली चेतावनी
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से बीजेपी बौखलाई हुई है और बिहार में कांग्रेस के दफ्तरों में घुसकर तोड़फोड़ कर रही है। उन्होंने कहा, "सिर्फ राहुल गांधी के आदेश का इंतज़ार है, अगर एक बार आदेश मिल गया तो झारखंड में बीजेपी के सारे कार्यालय तोड़ देंगे।"