राहुल गांधी का 'इंडियन स्टेट' वाला भाषण सुनकर हाथ से छूटी दूध की बाल्टी: बिहार का शख्स
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हम 'इंडियन स्टेट' से लड़ रहे हैं' बयान को लेकर समस्तीपुर (बिहार) के मुकेश कुमार चौधरी नामक शख्स ने कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल किया है। चौधरी के मुताबिक, उनका भाषण सुनकर वह घबरा गए और उनके हाथ से दूध की बाल्टी गिरने से 5 लीटर दूध बर्बाद हो गया जिससे ₹250 का नुकसान हुआ।