राहुल गांधी के 'टाटा को बर्बाद किया जा रहा' बयान पर सीतारमण ने दिया जवाब
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा' बयान का जवाब दिया है। उन्होंने X पर लिखा, "मेरा सुझाव है...हर मुद्दे पर राजनीति करने से बचें। कमर्शियल/कानूनी मामलों को यू हीं क्रिमिनल कहना मंज़ूर नहीं...आपने बार-बार भारतीय इंडस्ट्री और हमारे ऑन्ट्रप्रेन्योर की सफलताओं की आलोचना की है।"