राहुल गांधी के DU दौरे के बाद ABVP कार्यकर्ता ने DUSU अध्यक्ष के ऑफिस में पोता गोबर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) दौरे के बाद सोमवार को एबीवीपी ने 'नॉर्थ कैंपस' में विरोध मार्च निकाला। इस दौरान एबीवीपी के एक कार्यकर्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) के अध्यक्ष रौनक खत्री के कार्यालय में गोबर पोत दिया। एबीवीपी के कार्यकार्ताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के दौरे से संस्थागत प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ।

Load More