पीएम मोदी की मानहानि से जुड़े मामले में राहुल गांधी को राहत, SC ने ट्रायल पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर 'चोरों का सरदार' और 'कमांडर-इन-थीफ' कहने से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है। SC ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल की याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें आपराधिक मानहानि के मामले को रद्द करने से इनकार किया गया था।

Load More