राहुल गांधी के आधे वक्तव्य को फैलाना अपराध है, ऐसा करने वाले दंडित हों: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है, "हमने राहुल गांधी का पूरा भाषण सुना है, वह साफ कह रहे हैं कि हिंदू धर्म में हिंसा का स्थान ही नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "राहुल गांधी के आधे वक्तव्य को फैलाना अपराध है। ऐसा करने वाले को दंडित किया जाना चाहिए, फिर चाहे वे पत्रकार और चैनल ही क्यों ना हों।"