राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराईं, कई लोग घायल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आपस में टकरा गईं जिसमें कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा 91-किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुआ जहां राहुल के काफिले में शामिल 5 गाड़ियां और एक एंबुलेंस आपस में भिड़ गईं। राहुल गांधी सुरक्षित हैं। घायलों में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं।

Load More