राहुल गांधी के कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री करने वाले कॉमेडियन को मिलीं धमकियां, रद्द किए शो
राहुल गांधी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि को धमकियां मिल रही हैं। कॉमेडियन के नोएडा, लखनऊ और कानपुर में होने वाले शो रद्द कर दिए गए हैं। पुलकित ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "गुंडों की धमकियों की वजह से लखनऊ और कानपुर में मेरे शो रद्द कर दिए गए हैं।"