राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता पर क्या है विवाद और क्या कहता है कानून?
बीजेपी कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका में आरोप लगाए हैं कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है। इससे पहले सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि राहुल ब्रिटिश कंपनी बैकऑप्स लिमिटेड के निदेशक व सचिव थे और उन्होंने सालाना रिटर्न में खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था। भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है।