राहुल गांधी के खिलाफ बयान पड़ा भारी, कर्नाटक में इस मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा
कर्नाटक सरकार में मंत्री केएन राजन्ना ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, राजन्ना ने राहुल गांधी द्वारा लोकसभा चुनावों में धांधली के आरोपों के लिए बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा सीट का मुद्दा उठाए जाने पर उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, "ऐसा नहीं कहना चाहिए, वोटर लिस्ट कब बनी थी?...वोटर लिस्ट कांग्रेस सरकार में बनी...उस समय कोई क्यों नहीं बोला?"